फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many bankers cheated on the power bank app

पावर बैंक एप पर क्षेत्र के कई युवाओं से ठगी

Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Many bankers cheated on the power bank app
पावर बैंक एप पर क्षेत्र के कई युवाओं से ठगी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। प्ले स्टोर पर पॉवर बैंक के नाम से आए एक एप पर क्षेत्र के युवाओं से ठगी करने मामला प्रकाश में आया है। एप पर युवाओं को घर बैठे प्रति घंटों के हिसाब से कमाई करने का लालच दिया गया था। युवाओं से हजारों की ठगी करने के बाद यह एप बंद हो गया।

क्षेत्र के युवाओं रोहित, आयुष चौहान, रंजन, अखिल, रूपक शर्मा, अंकित कुमार, निश्चय चौहान, अवनीश चौहान, गुलशान कश्यप, सचिन कश्यप, शिवा, अनिल ने बताया कि पॉवर बैंक एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन कर आईडी बनानी होती थी। इसके बाद एप तीन दिनों तक करीब दो रुपये प्रति घंटे के हिसाब से अर्निंग देता था। एप पर छह सौ रुपये से लेकर पचास हजार रुपये तक के रिचार्ज करने होते थे, रिचार्ज के अनुसार ही उपभोक्ताओं को प्रति घंटे की अर्निंग दी जाती थी। अर्निंग को अपने अकाउंट में डालने की सुविधा भी दी गई थी। युवाओं को रिचार्ज पर करीब दो माह तक इसी प्रकार अर्निंग देने के बाद अचानक यह एप बंद हो गया। युवाओं का कहना है कि एप पर कई हजार रुपये रिचार्ज किए गए थे, लेकिन उनका लाभ मिलने से पूर्व ही एप बंद हो गया। युवाओं ने प्रशासन से प्ले स्टोर पर ऐसे फर्जी एप पर लगाम लगाने और पावर बैंक एप पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed