फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manoj of Vardhman College won gold medal in Air Rifle

वर्धमान कॉलेज के मनोज ने एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Manoj of Vardhman College won gold medal in Air Rifle
बिजनौर के वर्धमान कॉलज का मनोज कुमार। - फोटो : BIJNOR
वर्धमान कॉलेज के मनोज ने एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में बिजनौर के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्धमान कॉलेज के स्वर्ण पदक विजेता मनोज का स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम भवन स्थित शूंटिंग रेंज बरेली में हुई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेजों की 20 पुरुष एवं 06 महिला वर्ग की कुल 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें बिजनौर जिले के डिग्री कॉलेजों से आठ टीम शामिल रहीं। जिले के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग श्रेणी में स्थान बनाया है। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा अध्यक्ष एवं वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा। एयर राइफल में वर्धमान कॉलेज बिजनौर के छात्र मनोज ने 195/200 स्कोर प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनोज का कॉलेज में प्रबंध समिति सचिव अर्जुन साहु, सदस्य बीके सिंह, प्राचार्य डॉ. सीएम जैन, डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. प्रमोद धामा, डॉ. शांतनु काकरान ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में जीएसएच पीजी कॉलेज चांदपुर के छात्र पुनीत कुमार 189/200 स्कोर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एसबीडी कॉलेज धामपुर की छात्रा लक्ष्यकिता 171/200 स्कोर हासिल करके तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed