फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mannequin burnt in protest against Rinku murder case

रिंकू हत्याकांड के विरोध में पुतला फूंका

Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mannequin burnt in protest against Rinku murder case
चांदपुर में नहेरू चौक पर दिल्ली सरकार का पुतला फूंकते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
रिंकू हत्याकांड के विरोध में पुतला फूंका
विज्ञापन

चांदपुर/मंडावर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा हत्याकांड के विरोध में दिल्ली सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ता नगर संयोजक महेंद्र सैनी के नेतृत्व में नेहरू चौक पर एकत्र हुए। दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बजरंग दल जिला सहसंयोजक संजय चौधरी ने कहा कि दिल्ली मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या की गई। हत्याकांड में दिल्ली सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का बजरंग दल विरोध करता है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, परिवार को न्याय में सुरक्षा प्रदान करने, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसमें सुशील कुमार, प्रदीप यादव, महेश, चेतन, अनिल सैनी, मंदीप चौधरी, मनोज शर्मा, राजीव सैनी, राहित सैनी, अतुल, गणेश, कार्तिक, सुमित, माधव शर्मा, दक्ष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडावर में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता एकत्र होकर मंडावर थाने पंहुचे ओर गृह मंत्री के नाम सीओ कुलदीप गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले रिंकू की मोहल्ले के ही रहने वाले दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रिंकू का इतना कसूर था कि राम मंदिर निर्माण की खुशी में निकलने वाली शोभायात्रा में जयश्री राम के नारे लगाए। घर घर जाकर समर्पण निधि एकत्र की थी। ज्ञापन में सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री विहिप कैलाश उपाध्याय, दीपक चौधरी, हेमंत राजीव कुमार, अंकुल बजरंगी, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed