{"_id":"61df1ab5cef7013a635f8a57","slug":"manisha-gupta-won-best-artist-award-bijnor-news-mrt573193667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा गुप्ता ने जीता बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा गुप्ता ने जीता बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड
विज्ञापन
इंटरनेशनल आर्ट कंप्टीशन में बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड हासिल करने वाली हल्दौर मनीषा गुप्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा गुप्ता ने जीता बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड
हल्दौर। क्षेत्र के गांव लाडनपुर की होनहार बेटी मनीषा गुप्ता ने इंटरनेशनल आर्ट कंप्टीशन में बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड का खिताब हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया।
हल्दौर ब्लाक क्षेत्र के गांव लाडनपुर निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता की बेटी मनीषा बिजनौर में स्वतंत्र चित्रकार रूप में कार्य कर रही है। मनीषा गुप्ता ने दिव्यांग सोशल फाउंडेशन अकोला महाराष्ट्र द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट कंपटीशन 2021 में भाग लेकर बेस्ट आर्टिस्ट का खिताब हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में बहुत से कलाकारों ने भाग लिया था। जिनमें मनीषा गुप्ता की चित्रकारी को सर्वाधिक पसंद किया गया। मनीषा गुप्ता की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके गांव सहित पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। सभी क्षेत्र की इस बेटी के अनुपम चित्रकारी को से मिले सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रहे है। मनीषा गुप्ता ने इसका श्रेय अपने गुरु व माता पिता को दिया है। इससे पूर्व भी मनीषा गुप्ता एसएम आर्ट ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में बेस्ट आर्टिस्ट का अवार्ड हासिल कर चुकी है।

इंटरनेशनल आर्ट कंप्टीशन में मनीषा गुप्ता द्वारा बनाई गई पेटिंग।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन