{"_id":"6116b6488ebc3ee52a145bfe","slug":"manglamukhi-shot-dead-bijnor-news-mrt551776023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां में मंगलामुखी की हत्या के बाद पूछताछ करती सीओ।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलामुखी की गोली मारकर हत्या
अफजलगढ़ (बिजनौर)। दिनदहाड़े नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी मंगलामुखी की लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलामुखी के भाई ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला गौहरअली खां निवासी अजीम उर्फ ज्योति मंगलामुखी (38) पुत्र तसलीम अहमद की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे ज्योति का भाई रईस अहमद गोली चलने की आवाज सुनकर घर की तरफ बढ़ा तो उसने मोहल्ले के ही ज्योति के पति सद्दू उर्फ सादाब को तमंचा लहराते हुए भागते देखा। इसके बाद घर के भीतर पहुंचने पर चारपाई पर ज्योति का शव पड़े देखा। शव के पास ज्योति द्वारा गोद ली गई सायबा तथा मुमताज मासूम लड़कियों रोते रोते उसको सद्दू उर्फ सादाब द्वारा ज्योति को गोली मारने की बात बताई। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पूर्वी रामअर्ज, सीओ सुनीता दहिया तथा कोतवाल ने पुलिस सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद मोहल्ला के लोगों से पूछताछ की गई और मृतक के घर पुलिसबल तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर डॉग स्क्वायड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा जरूरी जानकारियां जुर्टाइं।
रईस अहमद ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ज्योति मंगलामुखी मोहल्ला चिरंजीलाल में अन्य मंगलामुखी के साथ मकान बनाकर रहता था। इसी बीच उसने गौहरअली खां निवासी सद्दू उर्फ सादाब से निकाह कर लिया और दोनों एक साथ रहने लगे। करीब दो साल पहले सादाब ने दूसरा निकाह कर लिया और ज्योति से काफी रकम लेकर चला गया, जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए। शुक्रवार को पति ने ज्योति की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, कोतवाल ने ज्योति के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर था पति से विवाद
एसपी पूर्वी रामअर्ज ने बताया कि मंगलामुखी का लेनदेन को लेकर पति के साथ विवाद था। इसके अलावा मंगलामुखी का पति सद्दू उर्फ सादाब दूसरा निकाह कर चांदपुर क्षेत्र के गांव में रहने लगा था। इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गए, जिसके चलते शुक्रवार सुबह आरोपी ने मंगलामुखी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की है।

अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां में मंगलामुखी की हत्या के बाद जांच करती टीम।- फोटो : BIJNOR

मंगलामुखी अजीम उर्फ ज्योति का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां में मंगलामुखी की हत्या के बाद मौके पर जाम भीड़।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां में मंगलामुखी की हत्या के बाद गमजदा परिजन।- फोटो : BIJNOR