फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandi committee brokers told the problems to the former MP

मंडी समिति आढ़तियों ने पूर्व सांसद को बताईं समस्याएं

Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mandi committee brokers told the problems to the former MP
नजीबाबाद की मंडी समिति में योजनाओं की जानकारी देते पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
मंडी समिति आढ़तियों ने पूर्व सांसद को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडी समिति के फल एवं सब्जी आढ़तियों ने पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह को मंडी समिति की समस्याओं से अवगत कराया। आढ़तियों ने कारोबारियों की सुविधा के लिए गेट नंबर तीन खुलवाने की मांग की।
पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने मंडी समिति के फल एवं सब्जी आढ़तियों को शासन द्वारा सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लघु उद्योग व फड़ कारोबारियों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। मंडी समिति के फल एवं सब्जी आढ़तियों मो.वसीम, मो.जावेद, शाहनवाज, मो.इदरीस, अकरम, गोपाल सिंह, बलराज सैनी, एहतेशाम ने पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन

आढ़तियों की ओर से आयोजित संगोष्ठी और स्वागत समारोह में आढ़तियों ने मंडी समिति परिसर के गेट नंबर तीन को आढ़तियों की सुविधा के लिए खुलवाने की मांग की गई। आढ़तियों ने मंडी समिति परिसर के संपर्क मार्ग सुधार और सफाई आदि की समस्याओं से भी पूर्व सांसद को अवगत कराया। कार्यक्रम में कारोबारी कपिल सराफ, शम्सुल इस्लाम, अकरम, शहंशाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लोहा कारोबारी राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, जिला मंत्री राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्षित सराफ, नेहुल गुप्ता, विपिन अग्रवाल ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed