{"_id":"7b6d4ff36271643c1bc3c649a084aefa","slug":"mandawar-the-sick-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावर थाना हुआ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावर थाना हुआ बीमार
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मंड़ावर। प्रभारी निरीक्षक सहित थाना मंडावर बीमार पड़ गई है। थाना मंडावर स्टाफ को स्वयं सुरक्षा और उपचार की दरकार है। थाने में तैनात एसआई धर्मसिंह को डेंगू बुखार होने पर गंभीर हालत में देहरादून भर्ती करया गया।
एसआई धर्म सिंह को करीब दस दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से उनका उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर तीन दिन पहले उन्हें उपचार हेतु बिजनौर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई।
लगातार स्वास्थ्य गिरने पर उन्हें उपचार के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनके साथ ही थाना मंडावर एसओ सुरेंद्र पचौरी भी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित है। उनका भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उनके अतिरिक्त हैड़ मोहर्रिर छत्रपाल सिंह, कांस्टेबिल मोनू और ज्योतिबाला भी पिछले चार-पांच दिनों से बुखार की चपेट में है। नागरिकों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार कराने के प्रयास में लगे है।
बुखार से पीडित महिला की मौत
नहटौर। क्षेत्र में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव कादीपुरा निवासी दिलशाद अहमद की 38 वर्षीय पत्नी रुखसाना को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने नहटौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। शनिवार को महिला की अचानक हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी जीबी कटारिया का कहना हैं कि महिला का कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ था। बुखार में गलत उपचार होने के कारण उसकी मौत हार्टअटैक से हुई हैं।
बुखार की चपेट में आने से क्षेत्र में अब 14 मौत हो चुकी हैं। कई गांवों में बुखार का प्रकोप फैलने से लोगों में दहशत फैली हुई हैं।
57 लोगों के रक्त के नमूने भरे
नहटौर। गांव फुलसंदा में बुखार के प्रकोप फैलने की खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित 57 लोगों के ब्लड के नमूने भरे हैं।
पिछले सप्ताह से गांव फुलसंदा खाकम में बुखार का प्रकोप फैल रहा हैं। अमर उजाला ने 22 अक्तूूबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के चिकित्सक आमिर अहमद, स्टाफ नर्स नीता और प्रेमवती ने गांव में जाकर बुखार से पीड़ित 57 लोगों के ब्लड के नमूने लिए।
चिकित्सक प्रभारी जीबी कटारिया ने कहा गांव में सामान्य बुखार से लोग पीड़ित हैं।