{"_id":"68b5c117aa7128709d044728","slug":"man-who-went-to-field-shot-dead-in-bijnor-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत पर गए युवक की गोली मार कर हत्या, बिजनौर के गांव पथरा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत पर गए युवक की गोली मार कर हत्या, बिजनौर के गांव पथरा का मामला
Mon, 01 Sep 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:21 PM IST
सार
सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेई समेत शहर कोतवाली पुलिस का पूरा हमला घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सोमवार शाम को बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव पथरा में खेत पर चारा काटने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पथरा का रहने वाला नीरज उर्फ नीटू 35 वर्ष पुत्र करण सिंह सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे अपने खेत पर चारा काटने के लिए गया। नीरज का खेत गांव अगरा और पथरा के संपर्क मार्ग पर है। ऐसे में नीरज ने सड़क पर अपनी बुग्गी को सड़क पर खड़ा कर दिया और खेत में चारा काटने लगा। काटने के बाद उसने कुछ चारा बुग्गी पर लाकर रख दिया था। शाम को करीब 6:30 बजे गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तो नीरज उन्हें खेत में पड़ा नजर आया। जिन्होंने करीब में जाकर देखा तो नीरज के माथे में गोली लगी हुई थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने नीरज के परिवार को जानकारी दी, साथ ही पुलिस को भी खबर की गई। बताया गया कि नीरज बिजनौर नगर पालिका में कूड़े की गाड़ी पर आउटसोर्सिंग कर्मी के तौर पर बतौर चालक भी काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार को वह अपनी ड्यूटी करने के बाद गांव चला गया। दिन भर बारिश होने के कारण वह शाम के वक्त ही चारा काटने के लिए खेत पर पहुंचा था। नीरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जोकि अपने पीछे बेटी बेटे और पत्नी समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। उधर लोगों का कहना है कि शाम के वक्त अगरा गांव में एक बाइक पर चार युवक सवार थे जोकि पथरा गांव जाने के लिए रास्ता पूछ रहे थे। ऐसे में लोगों का अनुमान है की बाइक सवार हमलावरों ने ही नीरज की गोली मारकर हत्या की होगी।
विज्ञापन
उधर सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेई समेत शहर कोतवाली पुलिस का पूरा हमला घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।