{"_id":"64d1ae1231d35569c30b2e67","slug":"man-eater-guldaar-caught-in-bijnor-after-many-days-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया नरभक्षी गुलदार, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया नरभक्षी गुलदार, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Tue, 08 Aug 2023 08:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:26 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नरभक्षी गुलदार को पकड़ लिया है। वही पिंजरे में कैद गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिर पांच माह बीतने व वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद पहली कामयाबी मिली। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सादकपुर में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस ही गया।गुलदार के फंसने पर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
2 जुलाई को सादकपुर भटपुरा मार्ग पर 30 जुलाई को गुलदार के हमले में हुई भटपुरे में युवती जमना की मौत के बाद सर्वेश वत्सल के ट्यूबवेल पर लगाया गया। हालांकि 31 जुलाई को दो पिंजरे गांव निवासी चमन सिंह व नत्थू सिंह के खेतों पर भरपुरा खैरूल्लापुर नहर मार्ग पर लगाए गए थे।
गुलदार की मौजूदगी गांव सादकपुर में पिंजरा लगाए स्थान पर मिल रही थी। सोमवार शाम को भी ग्रामीणो ने गुलदार की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी थी, जिसके बाद यह पिंजरा लगाया गया था।
गुलदार की मौजूदगी गांव सादकपुर में पिंजरा लगाए स्थान पर मिल रही थी। सोमवार शाम को भी ग्रामीणो ने गुलदार की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी थी, जिसके बाद यह पिंजरा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं कहीं न कहीं वन विभाग की दुश्वारियां भी कम हुई हैं और उन्हें पहली सफलता हासिल हुई है। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर, मुस्सेपुर, बादशाहपुर, मच्छमार, भटपुरा व हसनपुर में गुलदार ने जमकर आतंक मचाया था। अब देखना यह है कि पिंजरे मे फंसा गुलदार नरभक्षी घोषित किया खूनी गुलदार है या कोई अन्य है।