{"_id":"621ba7a27a01133df5518452","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-due-to-lack-of-food-dead-body-sent-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आर्थिक तंगी के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आर्थिक तंगी के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Sun, 27 Feb 2022 10:02 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:02 PM IST
सार
चिकित्सकों ने उसे भरपेट पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी थी और कहा था तभी उसे दवाई लगेगी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के किरतपुर में बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते युवक जयचंद (37) ने रविवार शाम मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गांव सीकरी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जयचंद गांव लच्छीरामपुर का रहने वाला था और मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और इसकी वजह से मजदूरी भी नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे भरपेट पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी थी और कहा था तभी उसे दवाई लगेगी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन