फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mallard in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में आकर्षण का केंद्र बने खूबसूरत मलार्ड

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mallard in Hyderpur Wetland
बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में मलार्ड। - फोटो : BIJNOR
हैदरपुर वेटलैंड में आकर्षण का केंद्र बने खूबसूरत मलार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड में मलार्ड पक्षी अपनी सुंदरता से चार चांद लगा रहा है। वेटलैंड में केवल चार ही मलार्ड पक्षी हैं। इनमें मादा तो सामान्य हैं, लेकिन नर पक्षी में बहुत अधिक सुंदर है। दूसरे प्रजाति के सैकड़ों पक्षियों के झुंड में भी मलार्ड पक्षी का नर अलग ही दिखाई दे रहा है।
हैदरपुर वेटलैंड देशी और विदेशी पक्षियों की आमद से गुलजार हो चुका है। वेटलैंड में इस समय 25 हजार से अधिक पक्षी हैं। दिन रात पक्षियों की कलरव वेटलैंड में गूंजती रहती है। वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा अक्तूबर से लगना शुरू हो गया था। साइबेरिया और यूरोप से आया मलार्ड पक्षी वेटलैंड का सबसे सुंदर पक्षी माना जा रहा है। अभी तक वेटलैंड में केवल चार मलार्ड पक्षी ही दिखे हैं। इनमें दो नर हैं और दो मादा। मलार्ड पक्षी का नर इतना सुंदर है कि दूसरी प्रजातियों के पक्षियों के सैकड़ों के झुंड में भी यह पक्षी अलग ही दिख जाता है। साइबेरिया व यूरोप के कुछ पक्षी काफी संख्या में आए हैं लेकिन मलार्ड की संख्या केवल चार ही है।
विज्ञापन

मोर की तरह नर मलार्ड सुंदर
मलार्ड पक्षी मोर की तरह ही बहुत सुंदर है। जैसे मोर के पास पंख होते हैं, वैसे ही नर मलार्ड बहुत ही चटक हरे रंग की गर्दन वाले और शेड जैसे पर वाला होता है। मादा साधारण बत्तख होती है लेकिन नर के रंग एकदम ध्यान खींचते हैं। मलार्ड जलीय वनस्पति के अलावा छोटे कीड़े-मकौड़े भी खाता है। यह यूरोप व साइबेरिया में बर्फवारी से बचने व भोजन की तलाश में आता है। वेटलैंड में इसकी आवक नाम मात्र की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चटक रंगों से है खास
बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार मलार्ड वेटलैंड के सबसे सुंदर पक्षी में से एक है। अपने चटक रंगों की वजह से यह बहुत आकर्षक दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed