{"_id":"57cb1ab14f1c1bba272cba74","slug":"make-voluntary-insurance-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा योजना को स्वैच्छिक कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा योजना को स्वैच्छिक कराएं
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को लेकर भाकियू पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में वार्ता हुई। अधिकारियों ने प्रीमियम के मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। योजना को स्वैच्छिक बनाने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही गई है।
भाकियू जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों से मनमाना प्रीमियम काटा जा रहा है। इससे किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है। उन्होंने योजना में अब तक लाभ उठाने वाले किसानों के बारे में भी जानकारी मांगी। इसके साथ ही योजना को स्वैच्छिक बनाने और अब तक काटा गया प्रीमियम वापस कराने की मांग की।
प्रभारी डीएम एवं सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रीमियम को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं। उन्हें दूर कराने के प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा योजना को स्वैच्छिक बनाने और काटे गए प्रीमियम को प्रोसिडिंग बुक में लिखकर शासन को भेजने की बात कही। बैठक में एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी अजय कुमार, एआर कोपरेटिव एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, लाल सिंह, जय सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।