फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make Najibabad Sugar Mill self-sufficient in any situation: DM

नजीबाबाद चीनी मिल को हर हाल में बनाएं आत्मनिर्भर:डीएम

Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make Najibabad Sugar Mill self-sufficient in any situation: DM
बिजनौर में नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल के अफसरों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
नजीबाबाद चीनी मिल को हर हाल में बनाएं आत्मनिर्भर : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक सुखबीर सिंह को संस्था को आत्मनिर्भर बनाने तथा उसको कर्ज मुक्त करने के लिए योजनाबद्ध एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के दिए निर्देश दिए। चीनी बेचने के लिए मिल में रिटेल शॉप खोलने तथा उच्च स्तरीय अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि नजीबाबाद मिल जिले में मात्र एक सहकारी चीनी मिल है। इसके अस्तित्व को बचाने के लिए इसका आत्मनिर्भर बनना जरूरी है ताकि क्षेत्र के किसानों ंके साथ मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रोजगार उपलब्ध होता रहे। कहा कि मिल कि पेराई क्षमता कम न होने दें और अगर ऐसा होता है तो उसकी सूचना तुरंत दें। डीएम ने मिल प्रबंधक को संस्था के डायरेक्टर्स में से किसी प्रभावशाली डायरेक्टर को चीनी स्टॉक को बेचने के लिए लखनऊ भेेजकर प्रयास कराने के निर्देश दिए। कहा कि सकारात्मक प्रयास करने पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कहा कि चीनी मिल को किसी भी अवस्था में कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। इसके लिए चीनी मिल में चीनी के स्टॉक को बेचने का प्रयास करें तथा चीनी मिल में ही चीनी बेचने के लिए स्टॉल लगाएं। इसमें पांच से लेकर 20 किलोग्राम की पैकिंग रखी जाए। इसके अलावा डिस्टलरी यूनिट को भी पूर्ण मानक के साथ क्रियाशील रखें ताकि वहां से भी अपेक्षित राजस्व की प्राप्ति संभव हो सके। निर्देश दिया कि किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान समय पूर्वक करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मिल प्रबंधक सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर गुरजीत सिंह, रफअत हुसैन, लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed