फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Make budget features public'

‘बजट की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाएं’

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
'Make budget features public'
‘बजट की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

बिजनौर। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आत्मनिर्भर भारत बजट 2021 विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में बजट की विशेषताओं के बारे में बताया गया।
शनिवार रात एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की सेना का मनोबल दिनरात बढ़ रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में रोज नई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि चाणक्य ने कहा था कि राष्ट्र को खतरा दुष्टों की दुष्टता से नहीं बल्कि सज्जनों की निष्क्रियता से होता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बजट की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्तंभकार दिव्य कुमार सोती ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात दो हजार करोड़ से बढ़कर 17 हजार करोड़ हुआ। अगले दो वर्षों में इसे 35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य है। समाजसेवी सुमन चौधरी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया। डा. अमित नारायण, किसान प्रशांत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान ठा. जसवंत सिंह, डा. नितिन अग्रवाल, डा. सतपाल सेतिया, साकार माहेश्वरी, प्रोफेसर चारू आर्य, मनोज कुच्छल, प्रशांत महर्षि, मयंक मयूर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राघव मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed