फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made the family unconscious and searched the house

परिवार को बेहोश कर घर खंगाल डाला

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Made the family unconscious and searched the house
परिवार को बेहोश कर घर खंगाल डाला
विज्ञापन

चांदपुर। मोहल्ला सरायरफी मेें एक मकान से चोरों ने परिवार को बेहोश कर नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
मोहल्ला सरायरफी निकट मुस्लिम फंड निवासी बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ पुणे रहते हैं। मकान पर ताला लगा रहता है। कुछ दिन पूर्व ही रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दो दिन ही नूरपुर शादी में गए हुए थे। सोमवार रात करीब दो बजे नूरपुर शादी से अपने घर चांदपुर आ गए थे। कुछ लोग नूरपुर ही रह गए थे। बलवीर सिंह ने बताया कि शादी से आकर उनके परिजनों ने चाय पी थी। उसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला क्या हुआ। मंगलवार की सुबह किसी तरह नूरपुर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। चांदपुर आकर जब देखा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो परिवार के लोग बेहोशी की हालत में थे। बलवीर ने बताया कि करीब 22 हजार नकदी, लैपटॉप, तीन मोबाइल, दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी आदि गायब थी। परिवार में कमलजीत सिंह, पीतम कौर, हरविंदर सिंह, चांदनी कौर, काजल, कशिश, हरवंश आदि बेहोशी की हालत में पाए गए। परिजनों का निज चिकित्सक से इलाज कराया। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed