{"_id":"588102c04f1c1b9a25efe6a1","slug":"made-loudspeaker-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर बंद कराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के शेरकोट थाने के एसओ देवपाल ने बताया कि ग्राम तैय्यब सराय में एक समुदाय के कुछ लोग बगैर परमिशन के लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर को उतरवा दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कर रहे लोगों को हिदायत दी कि यदि उन्हें लाउडस्पीकर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना है तो इससे पहले वे एसडीएम से लिखित परमिशन लें, नहीं तो पुलिस बगैर परमिशन के लाउडस्पीकर नहीं बजाने देगी। गांव के हरि सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश, सुखलाल, रामचंद्र, पप्पू, सतीश ने बताया कि वह गांव में चामुंडा देवी के स्थल पर भंडारे का आयोजन कर रहे थे। पूजा-पाठ करने को उन्होंने लाउडस्पीकर लगा दिया था, जिसे पुलिस ने मौके पर परमिशन न होने की बात कहते हुए बंद करा दिया। हिदायत दी कि यदि उनके द्वारा बगैर परमिशन के चालू किया गया तो कार्रवाई होगी। कार्रवाई के भय से बचने के लिए उनके द्वारा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया। वहीं नहटौर में पुलिस ने गांव जसमौरा में ग्रामवासियों के साथ मिलकर बैठक की। बैठक में आचार संहिता के दिशा निर्देशों के बारे में बताया। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने जसमौरा पंचायत भवन में ग्रामवासियों की बैठक में कहा कि सभी आपस में भाईचारा कायम करते हुए चुनाव में भाग लें।