फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made a world record by applying 70 pushups in one minute

राजन ने एक मिनट में 70 पुशअप लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Made a world record by applying 70 pushups in one minute
राजन काम्बोज। - फोटो : BIJNOR
राजन ने एक मिनट में 70 पुशअप लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन

अफजलगढ़। एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में गांव कटारमल निवासी राजन कांबोज ने एक मिनट में 70 पुशअप लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। राजन कांबोज की इस उपलब्धि से उसके परिजनों में खुशी की लहर है।
अंतर्राष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड सैल्यूट द टेलेंट द्वारा ऑनलाइन पुशअप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विश्वभर के युवक शामिल हुए थे। ऑनलाइन प्रतियोगिता में गांव कटारमल निवासी राजन कांबोज ने एक मिनट में 70 पुशअप कर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करा कर मोस्ट डायमंड पुशअप की उपाधि हासिल की है। उन्होंने पिछले साल केरल निवासी विजेता लोगासके द्वारा हासिल एक मिनट में 53 पुशअप का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर यह मुकाम हासिल किया। 18 साल का राजन कांबोज एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर है। वह आरएसएम डिग्री कॉलेज का छात्र है।
विज्ञापन

राजन कांबोज ने बताया कि वह पहले अपने सीनियर छात्रों को जिम करते देखता था तो उसके अंदर भी कसरत करके शरीर को फिट रखने की इच्छा हुई। उसने 11 साल की उम्र में घर पर ही कसरत शुरू कर दी। बाद में वह जिम भी जाने लगा। राजन कांबोज ने बताया कि वह अपनी डाइट में फल, अंडे, बादाम, चने लेता है। वह भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहता है। राजन कांबोज यू ट्यूब चैनल भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed