फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maa Bhagwati's blessings made on real estate

रियल एस्टेट पर बना मां भगवती का आशीर्वाद

Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Bhagwati's blessings made on real estate
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। नवरात्रों में यूं तो हर क्षेत्र में व्यापार ने रफ्तार पकड़ी, पर जिले में रियल स्टेट पर मानों देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो गई। नवरात्रों के आठ दिन में 120 करोड़ से ज्यादा का निवेश रियल स्टेट में किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो 1571 बैनामे जिलेभर में पिछले आठ दिन में कराए गए। सरकार को इन बैनामों से स्टांप बिक्री के माध्यम से 6.18 करोड़ का राजस्व मिला। नजीबाबाद तहसील में सबसे ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त हुई, वहीं दूसरे नंबर पर धामपुर तहसील रही। प्रशासन की मानें तो सितंबर माह का करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व अकेले नवरात्रों में मिला है।
बिजनौर तहसील क्षेत्र में 330 बैनामे हुए
बिजनौर रजिस्ट्री कार्यालय में नवरात्रों के दौरान कुल 330 बैनामे हुए। इसमें मकान, प्लाट और खेती की जमीन तीनों शामिल हैं। बिजनौर तहसील में बैनामों के लिए करीब 1.85 करोड़ के स्टांप खरीदे गए। तहसील क्षेत्र में रियल एस्टेट 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन की खरीद फरोख्त हुई है। सितंबर माह में 40 प्रतिशत राजस्व आखिरी के छह दिन में आया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में हुई 454 रजिस्ट्री
उप निबंधक कार्यालय नजीबाबाद के कार्यालय प्रभारी नितिन कुमार के अनुसार 26 नवंबर को शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद से 454 रजिस्ट्री हुई। यहां 1.69 करोड़ रुपये स्टांप बिक्री से राजस्व आया। माना जा रहा है नजीबाबाद क्षेत्र में 28 करोड़ रुपये की जमीनों की बिक्री और खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर में 357 बैनामे, रियल एस्टेट में 25 करोड़ निवेश
धामपुर रजिस्टार कमलेश गौतम ने बताया कि 25 सितंबर से लेकर सोमवार तक करीब 357 बैनामे हुए, जिनसे 1.34 करोड़ रुपये राजस्व स्टांप से आया। अनुमान है कि 29 करोड़ रुपये लोगों ने जमीन की खरीद फरोख्त पर खर्च किए। अभी भी रोजाना 20 से ज्यादा बैनामे हो रहे हैं।
नगीना रहा सबसे पीछे, केवल 150 बैनामे हुए
नगीना स्थित उप निबंधक कार्यालय के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि इस बार नवरात्रों के दिनों में रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की कोई खास भीड़ नजर नहीं आई। उनका कहना है कि आमतौर पर नवरात्रि के दिनों में खरीदने व बेचने वालों की खासी भीड़ रहती है लेकिन इस बार ऐसा नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि इस बार 26 सितंबर पहले नवरात्रे से 1 अक्तूबर तक करीब डेढ़ सौ रजिस्ट्री हुई। जबकि करीब 54.32 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। यहां पर करीब 15 करोड़ रुपये रियल एस्टेट में निवेश करने का अनुमान है।

चांदपुर में नवरात्रि में हुए 280 बैनामे
चांदपुर रजिस्ट्री कार्यालय में नवरात्रि के पांच दिनों में करीब 240 संपत्तियों के बैनामें हुए हैं। जिसमें विभाग को 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक करीब 81 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। चांदपुर रजिस्ट्री कार्यालय की बात करें चांदपुर में नवरात्रों के समय में पहले नवरात्रि 26 सितम्बर से एक अक्टूबर तक विभाग द्वारा करीब 240 बैनामे कर करीब 81 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। दुर्गा अष्टमी के दिन सोमवार को करीब 40 संपत्तियों के बैनामे हुए हैं। नवरात्र के छह दिनों में करीब 280 बैनामे हुए है। चांदपुर में 20 करोड़ रुपये से अधिक की लोगों ने जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed