फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lucknow team arrived to check the state budget of NHM

स्टेट बजट की जांच करने बिजनौर पहुंची टीम

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team arrived to check the state budget of NHM
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में जांचों का सिलसिला जारी है। जिसके चलते अब फिर तीन दिन के लिए लखनऊ से टीम स्टेट बजट की जांच करने बिजनौर पहुंच गई है। टीम स्वास्थ्य विभाग में खर्च हुए स्टेट बजट की जांच कर रही है। साथ ही टीम बजट से जुड़े अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम विभाग में गड़बड़ी मिली। लखनऊ से आई दो सदस्य टीम तीन दिन तक एनएचएम में जांच करने के बाद संबंधित दस्तावेज लखनऊ ले गई थी। जिसके बाद से टीम स्वास्थ्य विभाग में दूसरी बार लखनऊ से बिजनौर पहुंच गई। जिसके चलते दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस बार टीम स्टेट बजट से जुड़ी जांच कर रही है। स्टेट से आया पैसा किन मदों में और कितना खर्च हुआ? ऐसी तमाम बजट से जुड़ी जानकारी जांच अधिकारियों द्वारा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से ली जा रही है। स्टेट बजट की जांच करने पहुंची टीम में सीनियर ऑडिटर सुरेंद्र सिंह और रमेश चंद्र मौर्य शामिल हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। वहीं एनएचएम में हुई जांच की रिपोर्ट स्टेट बजट की जांच के बाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed