फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   lover killed the girl student and buried the body in the river

प्रेमी ने छात्रा की हत्या कर शव नदी में दबाया

Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
lover killed the girl student and buried the body in the river
बढ़ापुर क्षेत्र में लापता युवती का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़। - फोटो : BIJNOR
प्रेमी ने छात्रा की हत्या कर शव नदी में दबाया
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। चार जून से लापता छात्रा ज्योति (19 वर्ष) की उसके प्रेमी ने ही हत्या कर शव नदी में दबा दिया। पुलिस ने उसके प्रेमी प्रवीण को गिरफ्तार कर, उसकी निशानदेही पर थाना रेहड़ के गांव अठवारियोवाला के पास पीली नदी से ज्योति का शव बरामद कर लिया है।
ज्योति बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी जयपाल सिंह की पुत्री थी और चार जून को आरएसएम कालेज धामपुर पढ़ने गई थी, तब से घर नहीं लौटी थी। उसके पिता ने 12 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अठवारियोवाला निवासी प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चार जून को बाइक से उसे जसपुर उत्तराखंड के एक होटल में ले गया था। जहां छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद वह उसे लेकर अपने गांव पहुंचा और भाई व दोस्त की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शादी के लिए दबाव बनाने पर की हत्या
बढ़ापुर। प्रेमी प्रवीण की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा ज्योति (19 वर्ष) का शव पीली नदी से बरामद कर लिया है। शुरूआत में प्रवीण बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में वह टूट गया। उसने बताया कि ज्योति होटल में शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसके बाद उसे शादी करने के नाम पर अपने गांव ले गया। उसने गांव के बाहर अपने भाई और दोस्त को बुलाया, इसके बाद उसकी गलादबाकर हत्या कर दी और शव नदी में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी जयपाल सिंह ने 12 जून को थाने में दर्ज करायी गुमशुदगी में कहा था कि उसकी पुत्री ज्योति (19 वर्ष) चार जून को आरएसएम कालेज धामपुर पढ़ने गई थी, तब से घर नहीं लौटी। पुलिस सर्विलांस के सहारे युवती का पता लगाने में लगी थी। इस दौरान काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने ग्राम अठवारियोवाला निवासी प्रवीण को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर थाना रेहड़ क्षेत्र में स्थित उसके गांव के पास पीली नदी में दबाया गया ज्योति का शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए प्रवीण ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका ज्योति के घर भी आना जाना था और उसका ज्योति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार जून को वह अपनी बाइक से ज्योति को जसपुर (उत्तराखंड) के एक होटल में लेकर गया था। जहां पर दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ था।

युवती का शव मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, सीओ अफजलगढ़ शुभ सूचित, प्रशिक्षु सीओ भरत कुमार सोनकर ने थाना बढ़ापुर और रेहड़ पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बढ़ापुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

लापता युवती ज्योति का फाइल फोटो।

लापता युवती ज्योति का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed