{"_id":"61d736ac653a7b142e760c39","slug":"lover-couple-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-dhampur-news-mrt572418831","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए कालेजों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए कालेजों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए कालेजों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल, कॉलेजों में 15 से 18 साल तक की आयु के छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के तीन कॉलेजों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सरकार द्वारा 15 से 18 साल तक के किशोरों और किशोरियों को कोरोनारोधी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
एसबीडी कालेज में हुए कार्यक्रम में एसीएमओ ने कहा कि स्कूल, कॉलेज में पढ़ते समय दो गज की दूरी आपस में जरूर बनाये रखें। धामपुर के सौ बेड के अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जूम ऐप के माध्यम से उद्घाटन कर दिया है। प्राथमिक और सामुदायिक केंद्र के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएचसी प्रभारी डा. मनीष राज शर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने में किशोर और किशोरियां किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कॉलेजों में शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर के एसबीडी कॉलेज में करीब 50 छात्राओं ने वैक्सीनेशन कराया। एसीएमओ ने आरएसएम डिग्री कॉलेज और पृथ्वी राज चौहान इंस्टीट्यूट में भी गोष्ठी के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के लिये वैक्सीनेशन पर जोर दिया। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य डा. अर्चना सिंह, डा. रेनू चौहान, डब्लूएचओ कार्यकर्ता मनीष चौहान रहे।