फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Love was found in five years, family was destroyed in two and a half years

Bijnor News: पांच साल में मिला प्यार, ढाई साल में उजड़ा परिवार

Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Love was found in five years, family was destroyed in two and a half years
नजीबाबाद-परिवार के तीन सदस्यों के बैराज में छलांग लगाने पर धर्मवती का ढांढस बंधाती महिलाएं। संव

विज्ञापन


बिजनौर/नजीबाबाद। एक शादी में मुलाकात के बाद बीएसएफ के जवान राहुल और मनीषा के बीच प्रेम पनपा। प्रेम संबंधों को शादी की मंजिल तक पहुंचाने में पांच साल लग गए। मगर एक अनबन ने शादी के ढाई साल बाद ही परिवार को उजाड़ दिया। दरअसल मनीषा ने 19 अगस्त को बिजनौर बैराज के गेट नंबर-17 से गंगा में छलांग लगा दी और ठीक चार दिन बाद 24 अगस्त राहुल भी डेढ़ साल के बेटे प्रणव को लेकर इसी गेट से गंगा में कूद गया। तीनों की तलाश के लिए गोताखोर लगे हैं।

राहुल के बड़े भाई गोपाल ने बताया कि 19 अगस्त की सुबह राहुल और मनीषा ने नाश्ता किया। तभी कुछ मनमुटाव हुआ, फिर मनीषा घर का सामान लेने के बहाने घर से निकली लेकिन लौटकर नहीं आई। मनीषा की मां गंज दारानगर निवासी बीना ने पुलिस को दहेज उत्पीड़न के लिए परेशान करने की तहरीर दी, तब से राहुल तनाव में था। वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र का इलाज कराने किराए की कार से बिजनौर के लिए निकला और पुत्र सहित बैराज से गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


एक परिवार से तीन लोगों के गंगा में छलांग लगाने से परिवार में मातम है। राहुल की मां धर्मवती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पुत्र, पोते और पुत्र-वधू के रूप में उसका सब कुछ लुट चुका है। धर्मावती रो-रो कर कह रही है कि ऐसा तो कुछ भी नहीं हुआ था कि पहले मनीषा बैराज से कूदी और फिर उसका बेटा जो स्वयं बीमार चल रहा था बीमार पोते को लेकर बैराज से कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में हुई थी दोनों की मुलाकात

राहुल के भाई बताते हैं कि राहुल की साल 2014 में नौकरी लगी। साल 2018 में राहुल की मुलाकात एक शादी में मनीषा से हुई। साल 2023 में फरवरी माह में दोनों की शादी हुई। शुरुआत में परिजन राजी नहीं थे मगर बाद में मान गए और रजामंदी से शादी हुई थी।

एक दिन पहले ही मनीषा ने मायके के मंदिर में चढ़ाया था प्रसाद

जलालाबाद। मनीषा का मायका दारानगर गंज का है। दारानगर स्थित बरखंडी शिव मंदिर पर कोई मन्नत मांगी थी। उसी मन्नत को लेकर सोमवार को मनीषा, राहुल और बेटे के संग मंदिर गई थी। जहां मनीषा की अपनी मां से भी मुलाकात हुई। मनीषा की मां ने राहुल से घर चलने के लिए कहा था, मगर वह नहीं गया। बताया जा रहा है कि राहुल करीब डेढ़ साल से अपनी ससुराल नहीं गया था। उसके मन में कोई खटास थी। मार्च में राहुल की साली की शादी थी, जिसमें मनीषा को ही भेज दिया था। संवाद


पत्नी के गंगा में कूदने के बाद रोज रोता था राहुल

पत्नी मनीषा के गंगा में कूदने के बाद से ही राहुल आहत था। वह लगातार तीन दिनों तक बैराज गया और तलाशी अभियान के बारे में पता करता रहा। दो तीन दिन तक वह काफी रोया भी। हालांकि ससुराल की ओर से उत्पीड़न की तहरीर देने के बाद वह बैराज नहीं गया। जब गया तो बेटे के साथ खुद भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed