{"_id":"5849a7b94f1c1b243444984a","slug":"lost-in-the-fog-grew-cold-shiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से बढ़ी ठंड में छूटी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से बढ़ी ठंड में छूटी कंपकंपी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में घने कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर चलते ट्रक चालक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले भर में छाए कोहरे ने बृहस्पतिवार को तापमान और गिरा दिया। कोहरा आने से विजिबिलीटी बहुत कम रही। दिन में चटक धूप निकली, लेकिन शाम होने तक कोहरा फिर से छा गया। कोहरा आने से बृहस्पतिवार को तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर गया। बढ़ती ठंड के कारण लोगों ने घरों से भी निकलाना बंद किया।
बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी कोहरा रहने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। दिनभर मौसम ठंडा रहने से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ साथ कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन शाम होते होते कोहरे ने फिर से आसमां को घेर लिया और ठंड बढ़ गई। बता दें कि बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था, जो कि बृहस्पतिवार को कम होकर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक हो गया। कोहरे से बढ़ी ठंडक ने सुबह को घूमने वालों के कदमों पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। साथ ही नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी कम हो गई है। कोहरे से विजिबिलीटी कम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही। यात्री सुबह सवेरे यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। दुकानों, ऑफिसों में हीटर जलने लगे हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक कोहरा अभी छाया रहेगा। इससे मौसम ठंडा ही रहेगा।