{"_id":"622b9226a4074c7faf483c94","slug":"lost-in-evm-won-by-postal-ballot-bijnor-news-mrt580129868","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर सीट पर ईवीएम में हारे, पोस्टल बैलेट ने जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर सीट पर ईवीएम में हारे, पोस्टल बैलेट ने जिताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम में हारे, पोस्टल बैलेट ने जिताया
बिजनौर। धामपुर विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट ने ही समीकरणों को बदल कर रख दिया। दरअसल भाजपा इस सीट पर ईवीएम में हार गई थी लेकिन पोस्टल वोटों ने तस्वीर ही बदल दी। पोस्टल वोट के सहारे ही धामपुर में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया। इसी वजह से सपा को हार का मुंह देखना पड़ा।
बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट पर बेहद रस्साकसी का चुनाव रहा। दसवें राउंड में सपा ने बढह़त बना ली थी, 14वें राउंड में भाजपा आगे निकल गई। 23 वें राउंड में सपा फिर आगे निकल गई। आखिरी राउंड तक सपा को ईवीएम से 81310 वोट मिले जबकि भाजपा 81194 पर ही सिमट गई थी। ईवीएम में भाजपा 116 वोटों से हार रही थी लेकिन पोस्टल बैलेट ने जीत सुनिश्चित कर दी। भाजपा को 579 पोस्टल से वोट मिले। हालांकि सपा को पोस्टल से केवल 278 वोट ही मिल पाए। इसी आंकड़े ने सपा का खेल खराब कर दिया। हालांकि इस सीट पर बसपा को भी 258 पोस्टल बैलेट से वोट मिले। कांग्रेस को पोस्टल के दो वोट, आम आदमी पार्टी को भी दो और आजाद समाज पार्टी को पोस्टल के तीन वोट मिले। पोस्टल से वोट करने वाले चार लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
चांदपुर में पोस्टल वोट में भी हारी भाजपा
चांदपुर सीट पर भाजपा सिर्फ ईवीएम में ही नहीं हारी बल्कि पोस्टल वोट में भी हार गई। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार स्वामी ओमवेश को पोस्टल से 488 वोट मिले जबकि भाजपा की उम्मीदवार कमलेश सैनी को पोस्टल से सिर्फ 433 वोट ही मिल पाए। यहां कांग्रेस को पोस्टल के 16 वोट, बसपा को 145 पोस्टल वोट मिले।
विज्ञापन
तीन सीटों पर रहा केवल कुछ सौ वोटों का अंतर
जिले की धामपुर सीट पर भाजपा को सिर्फ 203 वोट से जीत मिली है। यहां भाजपा के अशोक कुमार राणा ने सपा के नईमुल हसन को हराया है। वहीं नहटौर सीट पर रालोद के मुंशीराम पाल केवल 258 वोटों से चुनाव हार गए हैं। यहां भी भाजपा के ओमकुमार ने जीत दर्ज कराई है। वहीं चांदपुर सीट पर
सिर्फ 234 मतों से ही भाजपा उम्मीदवार कमलेश सैनी को हार का मुंह देखना पड़ा।