फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lokendra's true tribute to Avni as much: Mahendranath

अवनी को जिताना ही लोकेंद्र को सच्ची श्रद्धांजलि : महेंद्रनाथ

Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lokendra's true tribute to Avni as much: Mahendranath
नूरपुर में भाजपा की नामांकन सभा में मंचासीन अतथिगण। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान ने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को भारी मतों से जिताने की मार्मिक अपील करते  हुए कहा कि अवनी सिंह को विधायक बनाना ही लोकेंद्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।      
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हुकुमतपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकेंद्र चौहान युवा, ऊर्जावान, जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। कम उम्र में ही पार्टी में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। कहा कि चुनाव वैसे तो आम प्रक्रिया है, लेकिन नूरपुर में हो रहा विधानसभा उपचुनाव देश को संदेश देने वाला है। उन्होंने भावुक शब्दों में जनता से अवनी सिंह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि अवनी सिंह का सिंदूर तो कोई नहीं लौटा सकता, लेकिन जनता द्वारा उन्हें चुनाव जिताकर विधानसभा में लोकेंद्र चौहान के समान सम्मान जरूर दिलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान रहता है। उत्तर प्रदेश के विपक्षी सांसदों ने देश की कमजोर सरकार का समर्थन कर देश की सीमाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने इसी बात से क्षुब्ध होकर पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। अब विपक्षी पार्टियां भाजपा से भयभीत होकर गठबंधन कर रही हैं, लेकिन जनता इन्हें चुनाव में जवाब देगी। राजीव सिसौदिया की अध्यक्षता एवं दयाशंकर राणा के संचालन में आयोजित जनसभा को एमएलसी अशोक कटारिया, धनौरा विधायक संजीव तरारा, ओमकुमार, कमलेश सैनी, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, भारतेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, ओमवती देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अश्वनी त्यागी, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, गुलाबो देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed