फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Locked in patient homes, in hospital

मरीज घरों में, अस्पताल में लटका ताला

Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Locked in patient homes, in hospital
मरीज घरों में, अस्पताल में लटका ताला
विज्ञापन

धामपुर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच क्षेत्र के अधिकांश मरीज घरों में उपचार करा रहे हैं, जबकि करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सौ बेड के अस्पताल में ताला लटका हुआ है। इस अस्पताल के शुरू न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि जब धामपुर में सौ बेड का कोविड अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है, तो सरकार इसे क्यों नहीं चालू कर रही है। सरकार की मंशा पर क्षेत्रवासियों ने अब सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को तत्काल अस्पताल शुरू कराना चाहिए। इसमें जो भी तकनीकी दिक्कतें हैं उनका चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर निदान कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दिनेश कुमार का कहना है कि देश के अंदर कोरोना संक्रमण से लोगों की जान जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा बना हुआ है। ऐसे में तत्काल अस्पताल शुरू कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के राहुल कुमार का कहना है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। अरिहंत कुमार जैन का कहना है कि सरकार को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मनदीप सिंह का कहना है कि सरकार जनता को सुविधा मुहैया कराने में फेल है। पूरा सिस्टम सरकार को गलत रिपोर्टिंग कर गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed