{"_id":"603d36a08ebc3e8ccc4c516c","slug":"loans-taken-under-22-people-self-financing-scheme-nazibabad-news-mrt527864053","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लोगों स्वनिधि योजना के तहत लिया ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लोगों स्वनिधि योजना के तहत लिया ऋण
विज्ञापन
22 लोगों स्वनिधि योजना के तहत लिया ऋण
नजीबाबाद। नगर पालिका में आयोजित पीएम स्वनिधि योजना अभियान के तहत सोमवार को 22 फुटपाथ विक्रेताओं को दस हजार रुपये का ऋण दिया गया। अभियान के पहले दिन कुल 44 फुटपाथ विक्रेताओं ने ऋण के लिए आवेदन किया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका में सोमवार को राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान के नेतृत्व में पीएनबी, बड़ौदा, नैनीताल बैंक के अधिकारियों के साथ स्वनिधि योजना के तहत बैठक की गई। राजस्व निरीक्षण विपिन चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों, रेहड़ी ठेलियां लगाने वालों को आर्थिक सहायता की जा रही हैं। योजना के तहत आवेदकों को दस हजार रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। नगर पालिका में यह योजना अभियान एक मार्च से छह मार्च तक चलेगा। सोमवार को अभियान के पहले दिन 44 फुटपाथ विक्रेताओं ने ऋण लेने के लिए आवेदन किया। जिसमें से 22 फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण दिया गया। अभियान में नगर पालिका के बाबू विशेष कुमार, आशिफ, जमाल नासिर, फुरकान ताहिर आदि मौजूद रहे।