फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Litter pile on friday

शुक्रवार को लग जाता है कूड़े का ढेर

Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Litter pile on friday
शुक्रवार को लग जाता है कूड़े का ढेर
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश से बृहस्पतिवार को जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जानवरों द्वारा कूड़ा फैलाने से नागरिक परेशान रहते हैं। नगरवासियों ने नगरपालिका परिषद से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के अधीन नगर में 25 वार्ड आते हैं। बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में जहां-तहां कूड़े के ढेर रहते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों मो. कदीर, अनीस अहमद, मो. राशिद, सुनील कुमार, बलराम का कहना है कि बृहस्पतिवार को सड़कों पर सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई करने आते हैं। लेकिन कहीं से भी कूड़ा नहीं उठाते हैं। जिससे अगले दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे तक नगर के कई क्षेत्रों में गंदगी फैली रहती है। चेयरपर्सन सबिया निशात ने बृहस्पतिवार को नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं जुटाने के लिए ईओ और सफाई निरीक्षक को निर्देश देने की जानकारी दी। उधर सफाई निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि कूड़ा उठाने की मुख्य जिम्मेदारी ठेके पर तैनात सफाई कर्मचारियों की है। शासन के नियमानुसार ठेका सफाई कर्मचारियों से माह में 26 दिन काम लिया जाता है। नगर में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ठेका कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है। उन्होंने जल्द ही बृहस्पतिवार में भी नगर से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मात्र 62 ही नियमित सफाई कर्मचारी हैं मौजूद
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद में नियमित सफाई कर्मचारियों में 13 सफाई नायकों सहित 62 सफाईकर्मी हैं। नियमित सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते 78 संविदा और 151 ठेका सफाई कर्मचारियों पर नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed