फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor shops open, crowd gathered

शराब की दुकानें खुलीं, उमड़ी भीड़

Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops open, crowd gathered
शराब की दुकानें खुलीं, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

नजीबाबाद। शराब की दुकानें खुलने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं जरूरी सामान के प्रतिष्ठान मात्र दो घंटे और शराब की दुकानें नौ घंटे खोले जाने के आदेश से लोगों में रोष है। नागरिकों ने ईद की खरीदारी के लिए बाजार खुलने का समय बढ़ाने की मांग की है।
शासन द्वारा शराब की दुकानों को प्रात: 10 बजे से शाम सात बजे तक खोले जाने के आदेश के बाद शराब की दुकानें खुलते ही ग्राहकों की लंबी लाइन शराब प्रतिष्ठानों के सामने लग गई।
विज्ञापन

उधर, ईद का त्योहार नजदीक आने के बावजूद प्रशासन द्वारा बाजार खुलने के समय में वृद्धि न करने से कारोबारियों और व्यापारियों में रोष है। नगर में प्रशासन की ओर से प्रात: सात बजे से नौ बजे तक मात्र दो घंटे के लिए कारोबारी प्रतिष्ठान खुलने से कारोबारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन बाजार बंद करा देता है। वहीं बाजार बंद होने के बावजूद कल्लूगंज तथा कई क्षेत्रों में किराना तथा कई अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों के मुख्य शटर गिराकर साइड से ग्राहकों को मनमानी कीमत पर सामान उपलब्ध कराते हैं।

मंडी समिति में नौ बजे तक होगा कारोबार
एसडीएम परमानंद झा ने मंडी समिति परिसर में सब्जी और फल आढ़तियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर नाराजगी व्यक्त की। मंडी समिति सचिव ने कारोबारियों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ प्रात: नौ बजे तक कारोबार बंद करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मंडी समिति सचिव को आदेश का पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed