फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor shop license suspended in Jatpura Bonda

जटपुरा बौंडा में शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित

Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop license suspended in Jatpura Bonda
जटपुरा बौंडा में शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी रोकने को चाक चौबंद व्यवस्था है। लेकिन शराब तस्करों ने सरकारी दुकान पर ही नकली शराब खपा दी। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने दबिश में जटपुरा बौंडा की देशी शराब की दुकान पर नकली शराब का स्टॉक पकड़ लिया। इस मामले में दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है। वहीं, लाइसेंस धारक और सेल्समैन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर डीएम ने जटपुरा बौंडा देशी शराब के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है, इसे निरस्त करने के लिए फाइल चल रही है। बता दें कि एक फरवरी को जटपुरा बौंडा में देशी शराब की दुकान पर आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौड़ ने पुलिस टीम के साथ दुकान पर चेकिंग की थी। टीम के पहुंचने से पहले ही सेल्समैन दुकान खुली छोड़कर भाग निकला। सेल्समैन के भागने पर दुकान का स्टॉक की जांच की तो नकली देशी शराब के 75 पव्वे मिले। इनका बार कोड भी स्कैन नहीं हो सका। इन पव्वों पर फाइटर मार्का का लेबल लगा हुआ था।
विज्ञापन

सरकारी दुकान पर नकली शराब का मामला बेहद गंभीर होने की वजह से तुरंत ही मंडावली थाने में अनुज्ञापी राजीव गोयल निवासी नांगल और सेल्समैन रोहित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सेल्समैन भाग निकला था, अगर पकड़ा जाता तो मालूम पड़ता कि नकली शराब का और भी स्टॉक तो नहीं है। दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मंडावली नरेंद्र गौड़ ने बताया कि दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed