फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light drizzle made you feel cold

हल्की बूंदाबांदी ने कराया सर्दी का अहसास

Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Light drizzle made you feel cold
हल्की बूंदाबांदी ने कराया सर्दी का अहसास
विज्ञापन

बिजनौर। नवंबर माह का एक सप्ताह बीतने के बाद मौसम ने ठंडक का एहसास कराना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को आसमान में धुंध छाई रही और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह से ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी।

बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अभी तक तापमान में मामूली सा अंतर था। लेकिन बृहस्पतिवार को ठंडक का अहसास हुआ। अधिकांश लोग ऊनी कपड़े पहने नजर आए। सुबह से ही आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से करीब दो बजे तक रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में और ठंडक बढ़ गई। आसमान में धुंध छाई रही। मौसम ने नवंबर में ही ऐसा अहसास कराया, जैसा कि दिसंबर-जनवरी के बीच होता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान में गिरावट होगी। जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर राधेश्याम वर्मा ने बताया ऐसे मौसम में कपड़े पहनने में लापरवाही बिल्कुल भी न करें। अन्यथा यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed