फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Licking the fortune of the termites

प्रत्याशियों के भाग्य को चाट गई दीमक

Mon, 02 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 02 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन की लापरवाही से मतपेटी में लगी दीमक कहीं किसी प्रत्याशी के भाग्य को चट न कर जाए। दीमक लगे निरस्त किए गए 60 मतपत्र किसी के भाग्य पर भी भारी पड़ सकते हैं। दीमक लगी देख प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक मतगणना का काम बंद रहा।
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक के वार्ड नंबर 26 के बूथ नंबर 213 पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रखी गई मतपेटी में कुल 334 मतदाताओं ने मतदान किया था। रविवार को मतगणना के दौरान जब बूथ नंबर 213 की मतपेटी खोली गई, तो मतगणना कर्मचारी व प्रत्याशियों के एजेंट हतप्रभ रहे गए।
विज्ञापन


मतपेटी से निकले मतपत्रों पर दीमक लगी थी। काफी संख्या में मतपत्रों को दीमक चट कर गई थी। ये भी मालूम नहीं चल रहा था कि मुहर किस  प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के आगे लगी है। यह देख प्रत्याशी और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों को मतगणना से रोक दिया गया। हंगामा बढ़ने पर एआरओ संदीप शर्मा ने आरओ को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरओ ने सभी प्रत्याशियों के सामने कर्मचारियों से मतपेटी के सभी मतपत्रों की गिनती कराई तथा सही मतपत्रों को अलग कराया। मतपेेटी में कुल 334 मतपत्रों में से 60 मतपत्र ऐसे मिले, जिन्हें दीमक ने पूरी तरह से खत्म कर दिया था तथा उनकी कोई पहचान नहीं हो सकी।


आरओ ने सभी के सामने 60 मतपत्रों को निरस्त कर दिया। इस दौरान काफी देर प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच गहमागहमी रही। काफी करीब आधे घंटे के बाद मतदान पुन: शुरू हो सका। एआरओ संदीप शर्मा का कहना है कि मतपेटी में दीमक लगे मतपत्रों को आरओ के द्वारा निरस्त कर दिया। इस पर किसी को आपत्ति नहीं रही। मतगणना शांतिपूर्वक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed