फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Library will open in 240 gram panchayats of the district

जिले की 240 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी लाइब्रेरी

Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Library will open in 240 gram panchayats of the district
जिले की 240 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी लाइब्रेरी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन का युवाओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित है। इस क्रम में शासन ने ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय एवं वाचनालय खोलने का फैसला लिया है। जिसमें ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की किताब व अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने पंचायतों का चयन कर लिया है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। शासन ग्रामीण युवाओं को घर बैठे पठन-पाठन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने में लगा है। इसलिए प्रशासन ने पंचायतों में पुस्तकालय एवं वाचनालय का खोलने की शुरुआत की है। पुस्तकालयों में किताब, ज्ञान वर्धक पुस्तकें आदि उपलब्ध कराने समेत देखभाल की जिम्मेदारी पंचायत की होगी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में पुस्तकालय स्थापना के लिए 240 पंचायतों का चयन कर लिया गया है। पुस्तकालयों के खोलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे अधिक 30 पंचायत कोतवाली ब्लॉक में तथा सबसे कम 15 पंचायत किरतपुर व हल्दौर ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितनी बनेंगी लाइब्रेरी
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 20, हल्दौर व किरतपुर ब्लॉक में 15-15, नूरपुर ब्लॉक में 16, स्योहारा व नहटौर ब्लॉक में 20-20, धामपुर ब्लॉक में 23, नजीबाबाद ब्लॉक में 24, जलीलपुर ब्लॉक में 28, अफजलगढ़ ब्लॉक में 29, कोतवाली ब्लॉक में 30 पंचायतों में पुस्तकालय एवं वाचनालय खोलना फाइनल हो गया है। पुस्तकालयों के खुलने का निश्चित शेड्यूल्ड होगा। पंचायत सचिव पुस्तकालय की डीपीआरओ को रोजाना रिपोर्ट करेंगे। एडीओ पंचायत निरीक्षण अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed