{"_id":"6a77819e6b55af2d9105156b","slug":"leopard-attacks-forest-ranger-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-187165-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने झपट्टा मारा, वन दरोगा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने झपट्टा मारा, वन दरोगा जख्मी
विज्ञापन
हरेवली में गुलदार के झपट्टे से जख्मी वन दरोगा का सत्यवीर सिंह। स्रोत वन विभाग
शेरकोट। हरेवली गांव में कई दिनों से दहशत का कारण बना गुलदार शुक्रवार देर रात वन विभाग द्वारा ग्राम प्रधान मोहन सिंह के घर के पास लगाए पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम जब पिंजरे में कैद गुलदार को ले जाने का प्रयास कर रही थी तभी गुलदार ने झपट्टा मार दिया, जिससे वन दरोगा सत्यवीर के दोनों हाथ और एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वन दरोगा का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
सामाजिक वानिकी के वन दरोगा सत्यवीर यादव ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार करीब चार वर्ष की मादा है। कासमपुरगढ़ी में मेडिकल परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। पिछले कई दिनों से गुलदार के दिखने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा था। शाम होते ही गुलदार बस्ती के निकट जंगल में आकर गन्ने के खेत में छिप जाता था। लोगों में भय का माहौल था। खेतों में काम करना जोखिम भरा बना था।
गांव के मोहन सिंह, विद्वावती देवी, शंकर सिंह, रामकिशन, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि का कहना है कि गुलदार अब तक उनके गांव में कई कुत्तों और निराश्रित गोवंश को निकाला बना चुका है। बताया गया कि उनके गांव के जंगल में अभी और कई गुलदार है। जो जंगल में लोगों को दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में और स्थानों पर पिंजरे लगा कर सभी गुलदारों को पकड़ कर वनों में छोड़ने की मांग की है।