फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacks farmer while cutting fodder

Bijnor News: चारा काट रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला

Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer while cutting fodder
पैजनिया। क्षेत्र के गांव नीमला मुस्तफाबाद में बुधवार सुबह चारा लेने खेत पर गए किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में किसान बाल-बाल बचा। शोर मचाने और हाथ में ली हुई दरांती घुमाने पर गुलदार पीछे हटकर ईख के खेत में चला गया।
विज्ञापन

ग्राम नीमला निवासी दो भाइयों उपेंद्र और जितेंद्र के खेत गांव के नजदीक हैं। बुधवार की सुबह उपेंद्र खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी ईख में छिपे गुलदार ने उसकी और झपट्टा मारा। उपेंद्र के शोर मचाने और हाथ में ली हुई दरांती लहराने पर गुलदार पीछे हट गया। दो दिन पूर्व उपेंद्र के भाई जितेंद्र के पीछे भी गुलदार ने दौड़ लगा दी थी। ग्रामीणों का कहना है अंधेरा होते ही गुलदार गांव के आसपास चहलकदमी करता है। इसके चलते शाम को कोई भी ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया की गांव में टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन


जामुनवाला में गुलदार नजर आने पर लगाया पिंजरा
कादराबाद। क्षेत्र के गांव मुरलीवाला, जामुनवाला में ओम इंटर काॅलेज के समीप गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार की देर शाम किसान हरजीत सिंह के खेत में पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीण गीतेंद्र सिंह, मदन सिंह, मनवीर सिंह, बलराम राठी आदि के अनुसार गांव के पास खेतों में कई स्थानों पर गुलदार अपना ठिकाना बनाए हुए है। करीब तीन माह पूर्व एक गुलदार पिंजरे में कैद भी हुआ था। वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed