{"_id":"61b8e3720734f4426c633d0e","slug":"lekhpals-visited-harewali-ramganga-area-dhampur-news-mrt5690748182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने हरेवली रामगंगा क्षेत्र का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने हरेवली रामगंगा क्षेत्र का भ्रमण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने हरेवली रामगंगा क्षेत्र का भ्रमण किया
धामपुर। प्रदेश के राहत आयुक्त के आदेश पर जिला ग्राम्य विकास संस्थान हल्दौर की ओर से 13 दिसंबर से आपदा प्रबंधन व क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत लेखपालों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने चांदपुर और नगीना के करीब 23 लेेखपालों के प्रथम बैच को धामपुर क्षेत्र के गांव हरेवली में रामगंगा नदी और गांव क्षेत्र का भ्रमण कराकर आपदा से निपटने की जानकारी दी। प्रशिक्षक शीतल राज ने बताया कि यह प्रशिक्षण सात बैचों के माध्यम से संपन्न होगा। प्रशिक्षण में करीब 219 लेखपालों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है। आपदा विभाग के मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 13 दिसंबर से शुरू हुआ है। मंगलवार को दूसरे दिन हरेवली में लेखपालों के बैच को स्थलीय भ्रमण कर शीर्षक से संबंधित जानकारी दी गई। कहा कि वह यहां पर जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उससे अपने अपने क्षेत्र के लोगों को अवगत कराकर जागरूक करें। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अनूप सिंह, अमित कुमार नारंग आदि रहे।