{"_id":"613e45a58ebc3eb7806b6823","slug":"leaders-consoled-daughter-s-family-bijnor-news-mrt5559318166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं ने बिटिया के परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं ने बिटिया के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन
बिजनौर में मृतक नेशनल खिलाड़ी के घर सांत्वना देने पहुंचे रालोद पदाधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं ने बिटिया के परिजनों को दी सांत्वना
बिजनौर। रालोद व सपा नेताओं ने खो-खो में नाम कमाने वाली राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की निर्मम हत्या पर उसके परिजनों को सांत्वना दी। नेताओं ने बिटिया के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बिटिया के घर पहुंचा। प्रकोष्ठ के रुहेलखंड जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेेंद्र प्रताप सिंह, हस्तिनापुर की क्षेत्रीय महासचिव संगीता दोहरे, क्षेत्रीय प्रवक्ता कमल गौतम, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने संवेदना व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बिटिया को इंसाफ दिलाने में वे परिजनों के साथ हैं। बिटिया की हत्या के खुलासे के लिए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया भी बिटिया की हत्या से आहत हैं। उनके आदेश पर ही वे यहां आए हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह व महावीर सिंह, बूथ कमेटी संयोजक नरेंद्र आचार्य, पूनम चौधरी, हनी तोमर, राजेंद्र सिंह, आशु राणा, चंद्रपाल वाल्मीकि, सनी जाटव, मास्टर इंद्रमणि आदि मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी बिटिया के परिजनों से मिला। राशिद हुसैन के अनुसार परिजनों ने बताया कि बिटिया की दिनदहाड़े हत्या शासन, प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने घटना वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कराने की मांग की। राशिद हुसैन ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर कातिल पकड़े न गए तो सपा धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने बिटिया के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बिजनौर मे मृतक नेशनल खिलाड़ी के परिजनों से वार्ता करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन