फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers protest against Lathi Charge

वकीलों ने लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 06 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against Lathi Charge
बिजनौर में जजी चौक पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर। किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता मंगलवार     को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला जजी पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। जजी परिसर में अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता व महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने किसानों   पर लाठीचार्ज करने की निंदा की। कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। भुगतान मांगने पर किसानों पर लाठी चार्ज की जा रही है। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जजी चौक पहुुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बाबू यशपाल सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, सत्यप्रकाश चौहान, सौरभ चौधरी, जावेद    सईद, प्रफुल्ल चौधरी, नृपेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र ढाका, मनोज शेट्टी, अंकित कुमार, सरवत अली, निपेंद्र देशवाल, राहुल चौधरी, हितेश विर्श्नोई आदि मौजूद रहे।

विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता        
चांदपुर में बार एसोसिएशन चांदपुर की नईम हैदर जैदी की अध्यक्षता व सोमपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने बिजनौर कलक्ट्रेट में किसानों पर प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और उसकी उचित मांग पर विचार न करके उल्टे किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। किसानों के खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करके उत्पीड़न की कार्रवाई किया जाना किसानों के साथ घोर अन्याय है। शासन प्रशासन के विरोध मे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हड़ताल पर रहकर किसानों की मांगों को अविलंब पूरा करने व     दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह पंकज, सतीश त्यागी, कृपाल सिंह, विकास भटनागर, अफजाल अहमद, समर सिंह राणा, विजय सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र   प्रताप सिंह, सुभाष जावा, अरशद अहमद, वकील अहमद, कुलदीप सिंह, राजीव गर्ग, इंतजार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed