{"_id":"5822228b4f1c1bf67eb39083","slug":"lawyers-did-not-work-in-bij","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने काम नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने काम नहीं किया
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीएफओ की ओर से अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध स्वरूप वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर फाइनल रिपोर्ट लगवाए जाने की मांग की है।
जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता कुलदीप चौधरी के भाई ने इंदिरा पार्क स्थित कैंटीन का तीन वर्ष का ठेका लिया है। काफी रुपये खर्च करके कैंटीन का संचालन किया गया है। आरोप है कि डीएफओ को सुविधा शुल्क दिए जाने से इंकार करने पर ही बात बिगड़ी। आरोप है कि डीएफओ ने कैंटीन बंद कराने की धमकी दी। दबाव बनाने के लिए कुलदीप चौधरी एडवोकेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसकी जिला बार भर्त्सना करती है और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर फाइनल रिपोर्ट लगवाने की मांग करती है।
उधर, अधिवक्ता कुलदीप चौधरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में डीएफओ व क्लर्क एमएस रावत सहित दो-तीन अज्ञात वन अधिकारियों के विरुद्ध उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने व उनसे 20 हजार रुपये प्रति माह नाजायज रूप से मांगे जाने का आरोप लगाया है। इस ममले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।