{"_id":"63751ecd547f552bce306a4f","slug":"lavkush-and-anjali-won-the-individual-championship-bijnor-news-mrt6139351177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवकुश व अंजलि ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवकुश व अंजलि ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नेहरू स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप किरतपुर की मंतशा, प्राथमिक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप देवमल के रहीम ने जीती। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राइमरी बालक वर्ग में लवकुश तथा बालिका वर्ग में नूरपुर की अंजलि ने जीती।
मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी, बीएसए जयकरन यादव, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दूसरे दिन प्राथमिक बालिका तथा जूनियर बालक वर्ग के खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। 50 मीटर दौड़ में भूमिका, 100 मीटर दौड़ में प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में नन्ही तथा 400 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम रही। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमन, 200 मीटर दौड़ में शाहनवाज, 400 मीटर दौड़ में सोमदास प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में नूरपुर की टीम प्रथम, बालिका वर्ग में कोतवाली की टीम प्रथम रही। प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग में नहटौर की टीम तथा बालिका में हल्दौर की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम में स्काउट मास्टर अशोक कुमार द्वारा प्रस्तुत रैली आकर्षण का केंद्र रही। निर्णायक मंडल में जयदीप मलिक, तरनजीत कौर, डॉ. कविता चौधरी, अमित कुमार, ज्ञान सिंह, मोहम्मद वाइज, रितेश भटनागर, संदीप, संजीव कुमार, राम अवतार सिंह रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जूनियर हाईस्कूल हकीकतपुर प्रयाग के छात्रों द्वारा तिरंगे झंडे तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बनाई गई मीनार को बहुत सराहा। कार्यक्रम का संचालन शमीम अहमद, राखी पंवार, गुलशन गुप्ता, राजेंद्र सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया।