फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs cheated by youths in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों ठगे

Mon, 07 Oct 2019 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated by youths in the name of sending them abroad
विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों ठगे
विज्ञापन

अफ़जलगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने के लिए नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को टूरिस्ट वीजा थमाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों ने तहरीर देकर ठगों से रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो का चालान कर दिया।

बलविंदर पुत्र वीर सिंह निवासी गांव चंदेला जिला रामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की लगभग नौ माह पहले कुछ युवक उससे मिले। युवकों ने स्वयं को एजेंट बताते हुए कम खर्च में विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए पीड़ित ने अपने दूसरे कई साथियों से भी मिलवाया। आरोपियों ने कम खर्च में विदेश भेजने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। उनसे पासपोर्ट व रकम भी जमा करा ली। युवकों को विदेश जाकर पता चला कि उन्हें एक माह का टूरिस्ट् वीजा दे दिया गया है। वापस आने पर जब उन्होंने शिकायत की तो आरोपी गाली गलौज कर धमकाने लगे। 30 जुलाई को उसने आरोपियों के विरुद्ध देकर कार्रवाई की पुलिस से गुहार लगाई। उधर, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की सूचना पर सोमवार को दो आरोपी नजाकत निवासी मानियावाला तथा सईदुर्रहमान निवासी अफ़जलगढ़ को पकड़ लिया गया। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed