{"_id":"57fbe6904f1c1b112628e385","slug":"kyuvk-weeds-shadow-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत से मातम छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत से मातम छाया
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर के मेरठ-पौड़ी हाईवे पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हल्द्वानी निवासी प्रभाकर, रोहित रावत और सोनू सागर तीनों मित्र देहरादून से घूमकर वापस अपनी कार से हल्द्वानी लौट रहे थे। बिजनौर मार्ग पर रविवार देर रात गांव चौकपुरी के सामने बिजनौर दिशा से आ रहे दूध के वाहन डीएल 1जीसी 4414 से कार यूके 04के 3266 की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
जिला चिकित्सालय पहुंचने पर कार सवार प्रभाकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, रोहित रावत एवं सोनू सागर को भी गंभीर चोटें आईं। उधर, स्याना से दूध लेकर जा रहे वाहन का चालक स्याना निवासी अजय भी दुर्घटना में घायल हो गया । उसे भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में काफी मात्रा में दूध भी बह गया।