फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kunwar Rana Pratap Singh of Sayohara State passed away

स्योहारा स्टेट के कुंवर राणा प्रताप सिंह का निधन

Wed, 12 Oct 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kunwar Rana Pratap Singh of Sayohara State passed away
स्योहारा में राजकुमार कुंवर राणा प्रताप सिंह के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देते विधायक अश? - फोटो : BIJNOR
स्योहारा स्टेट के कुंवर राणा प्रताप सिंह का निधन
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा रियासत के कुंवर राणा प्रताप उर्फ राणा भैया का बीमारी के चलते 67 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। दिल्ली के फोरटिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुंवर राणा प्रताप बीते तीन दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे।
उनका शव मंगलवार दोपहर तीन बजे उनके निवास स्योहारा स्टेट पहुंचा। जहां जनता दर्शन के लिए उनका शव रखा गया। अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे बिजनौर बैराज घाट पर किया जाएगा। कुंवर राणा प्रताप का जन्म स्योहारा रियासत बसंत वाटिका में कुंवर राघोप्रताप के घर 15 नंबर 1955 को हुआ था। कुंवर राणा प्रताप वर्तमान में आरएसपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक, राम लीला कमेटी में संरक्षक तथा राइफल ऐसोसिएशन के सदस्य व प्रदेश के जाने माने शूटर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन की मंशा पर कई आदमखोर जानवरों का शिकार किया। उनके पिता कुंवर राघो प्रताप सिंह भी नेशनल शूटर रहे हैं। वह अपने पीछे पत्नी संयोगिता सिंह, पुत्र रनन्जय प्रताप सिंह, पुत्री राधिका सुरादिता व संवेदिता सिंह को रोता बिलखता छोड़ गए। विधायक अशोक कुमार राणा, पूर्व विधायक नईम उल हसन, चेयरमैन अख्तर जलील, मिल अध्याशी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. एचएस कालरा आदि ने शोक व्याप्त किया।

स्योहारा के राजकुमार कुंवर राणा प्रताप सिंह। (फाइल फोटो)

स्योहारा के राजकुमार कुंवर राणा प्रताप सिंह। (फाइल फोटो)- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed