फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ksraddhaluon wished prosperity

श्रद्धालुओं ने समृद्धि की कामना की

Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ksraddhaluon wished prosperity
शोभायात्रा में नंदी बैल पर सवार बारात में शामिल भोले की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  शारदीय नवरात्रों की नवमी पर मंदिरों पर भंडारा आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में रविवार रात भंडारा आयोजित किया गया। सुबह को चामुंडा मंदिर व शीतला माता मंदिर पर यज्ञ आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। यज्ञ के बाद भंडारा आयोजित किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया। गली मोहल्लों के मंदिरों में भी भंडारा आयोजित किया गया। गायत्री शक्ति पीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ सुधा राठी, राकेश रानी, बीना राठी, अंजू भटनागर ने यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान सुखवीर सिंह फौजी, अशोक कुमार, अजय अग्रवाल, सोरन सिंह परिहार, निरंजन कुमार सपत्नीक रहे।  अमरेश राठी, सरोज त्यागी, इंद्रदेश शर्मा, अशोक भटनागर आदि मौजूद रहे। नवमी पर भी घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें भोजन कराया गया। 

श्रद्धालुओं ने मंदिर पर टेका माथा  उधर, नजीबाबाद में अखंड महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने देवी मां से विश्व कल्याण एवं मानव जीवन  में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सोमवार को नगर में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सभी रूपों की वंदना करने के साथ साथ भगवान श्रीराम की भी स्तुति की। गीता भवन मंदिर, टीला स्थित संतोषी माता मंदिर, भवन मंदिर, शिवशक्ति धाम मंदिर पर सत्संग के विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। देवी मां के भक्ति गीतों एवं भगवान श्रीराम की महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो गया। उधर, आदर्शनगर बिजलीघर के निकट मां भगवती जागरण में नवदुर्गा एवं देवी-देवताओं की स्तुति की गई। उधर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रमेेश नगर सेवा केंद्र पर नवरात्र पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने नवरात्र पर्व के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया।  कार्यक्रम में उमेश अग्रवाल, अरुण पाटिल, जगत, शमशेर सिंह, विनोद प्रजापति, रजनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed