फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kplk instantly became tense wall

पलक झपकते ही काल बन गई दीवार

Tue, 11 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kplk instantly became tense wall
बिजनौर जिले के स्योहारा स्थित शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट की गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में पांच मजदूरों को काल का ग्रास बनाने वाली दीवार केवल दो महीने पहले ही बनी थी। नई दीवार सोमवार शाम को पलभर में ही भरभराकर गिर गई। पलक झपकते ही पांच मजदूरों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, नई दीवार गिरने पर सभी   लोग निर्माण कार्य को लेकर उंगली उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलना आम बात है। हालांकि निजी क्षेत्र में नई दीवार गिरने का यह शायद पहला मामला है। मजदूरों के अनुसार दीवार दो महीने पहले ही बनाई गई थी। दीवार 12 फीट ऊंची और 12 इंच चौड़ी थी। बेसमेंट में होने के कारण ऐसी दीवार मजबूत बनाई जाती हैं। दो महीने पहले बनी ये दीवार सोमवार को रेत की दीवार की तरह ढह गई। दीवार के मलबे के नीचे दबकर  पांच मजदूरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के अनुसार जैसा माल मिलता था, वैसा ही वे काम में लगा देते थे। उनको नहीं पता दीवार कैसे अचानक  गिर गई। अगर दाईं ओर भी दीवार गिर गई होती तो उसकी चपेट में बाकी मजदूर आ जाते, तब हादसा और गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोग करते थे काम
डिस्टलरी प्लांट में मुकरपुरी, टांडा, भूतपुरी आदि गांवों के मजदूर काम करते थे। मजदूर अक्सर देर तक काम करते थे। इसके अलावा कस्बे के मजदूर भी यहा काम   करते थे।

ठेकेदार देर तक कराता था काम
प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार ठेकेदार काम जल्दी निपटाने के लिए मजदूरों से देर तक काम कराते हैं। सोमवार को भी मजदूर देर तक काम कर रहे थे। अगर मजदूरों को देर तक काम करने के लिए नहीं रोका जाता तो यह हादसा नहीं होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed