{"_id":"636bf128fc23cd432a306d14","slug":"kotwal-s-hand-surgery-lasted-for-four-hours-bijnor-news-mrt61293899","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक चली कोतवाल के हाथ की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक चली कोतवाल के हाथ की सर्जरी
विज्ञापन
मेरठ में भर्ती कुत्ते के हमले में घायल नजीबाबाद थाने के कोतवाल राधेश्याम।
- फोटो : BIJNOR
चार घंटे तक चली कोतवाल के हाथ की सर्जरी
बिजनौर। आवारा कुत्ते के हमले में जख्मी हुए नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम फिलहाल मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ पर प्लास्टिक सर्जरी की गई है, जो मंगलवार रात चार घंटे तक चली। कोतवाल को अभी पांच से छह दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ेगा।
मंगलवार शाम प्राथमिक उपचार देने के बाद नजीबाबाद कोतवाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। रात में करीब 10:00 बजे उन्हें मेरठ के एप्स नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने रात में 11:00 बजे उनके हाथ का ऑपरेशन शुरू किया। हाथ की हथेली और उंगलियों पर इस तरह जख्म बने हुए थे कि डॉक्टरों को प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। क्योंकि सिर्फ टांके भरने से काम नहीं चलने वाला था। रात 3:00 बजे तक प्लास्टिक सर्जरी सर्जरी की गई। तीमारदारी में लगे नजीबाबाद कोतवाली के चालक राजीव ने बताया कि कोतवाल की हालत में सुधार है। सुबह कुछ देर के लिए होश आने पर कोतवाल ने बातचीत भी की।
मंगलवार की शाम 5:00 बजे कोतवाल राधेश्याम ने पुलिस फोर्स के साथ नजीबाबाद में पैदल मार्च किया। इसके बाद क्षेत्र की गश्त पर जलालाबाद की ओर निकल गए। कोतवाल के संग दो हमराह थे, जबकि गाड़ी प्रदीप कुमार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी चालक प्रदीप कुमार के अनुसार जलालाबाद में ओवर ब्रिज से उतरते ही उनकी गाड़ी से 10 कदम दूर पर एक आवारा कुत्ता बाइक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। कोतवाल ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और सिपाहियों को बोला कि बाइक सवारों को तुरंत उठाकर अस्पताल में ले चलो।
विज्ञापन
गाड़ी में पीछे की तरफ बैठे दोनों हमराह उतर कर सड़क पर पड़े घायल युवकों के पास तक ही पहुंचे थे कि तभी कुत्ते ने कोतवाल के पैर में काट लिया। यह वही कुत्ता था कि जो बाइक से टकराया था। कोतवाल ने कुत्ते के जबड़े से अपना पैर छुड़ाने के लिए हाथ से उसे हटाना चाहा तो उसने हाथ में गहरे जख्म कर दिए। उंगली और हथेली चबा डाली। दोनों हमराह सिपाही सड़क पर घायल पड़े तीनों युवकों को उठा रहे थे। इसी बीच चालक ने दौड़कर कुत्ते को भगाना भी चाहा, तब तक वह कोतवाल को बुरी तरह से घायल कर चुका था।