फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kotdwar, Nagina, Bhikkawala's team won

कोटद्वार, नगीना, भिक्कावाला की टीम जीती

Wed, 16 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kotdwar, Nagina, Bhikkawala's team won
कोटद्वार, नगीना, भिक्कावाला की टीम जीती
विज्ञापन

मंडावली। सेंट मेरी इंटर कॉलेज मंडावली में 17 वें फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को टूर्नामेंट के पांच मुकाबले खेले गए। कोटद्वार, नगीना और भिक्कावाला की टीमों ने जीत दर्ज की।
सेंट मेरी इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या सिस्टर बैंसी के निर्देशन में 17 वां फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। अंपायर फादर मैलविन, फादर जिंडो, फादर स्टीफन, फादर बिन्नू जोसफ की देखरेख में टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मुकाबला कोटद्वार और भिक्कावाला के बीच हुआ। कोटद्वार ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए भिक्कावाला को आमंत्रित किया। निर्धारित 10 ओवर में भिक्कावाला की टीम ने मंदीप के 13 रन की मदद से 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटद्वार की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। कोटद्वार के अंशुल को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला बढ़ापुर और नगीना के बीच हुआ। बढ़ापुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। नगीना ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। नगीना के कार्तिक को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला मंडावर और कोटद्वार के बीच खेला गया। मंडावर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। कोटद्वार ने चार विकेट खोकर 75 रन बनाए। मंडावर की टीम मात्र 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कोटद्वार के नूरजहां को 22 रन नाबाद पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मुकाबला चांदपुर और नगीना के बीच खेला गया। चांदपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 59 रन बनाए। नगीना की टीम ने छह विकेट खोकर जीत हासिल की। फहाद को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवां मुकाबला मंडावर और भिक्कावाला के बीच खेला गया। मंडावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए। भिक्कावाला ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरविंदर को शानदार खेल दिखाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कोरिंग स्टॉफ श्लेष, मनमोहन, हरीश, पंकज के सहयोग से आयोजित मैच का आंखों देखा हाल गजे सिंह, आलोक त्यागी ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed