{"_id":"614f5f418ebc3efdaa70d152","slug":"kits-given-for-improved-varieties-of-mustard-nazibabad-news-mrt5578855153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की उन्नत प्रजाति के किट दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की उन्नत प्रजाति के किट दिए
विज्ञापन
नजीबाबाद में गरीब कल्याण मेले में किसानों को उन्नत बीजों की किट देते पूर्व सांसद भारतेंद्र।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों की उन्नत प्रजाति के किट दिए
नजीबाबाद। गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम में किसानों को सरसों की उन्नत प्रजाति की 50 मिनी किट वितरीत की गई। प्रदर्शनी में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल पर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किया। भारतेंद्र सिंह ने मेले प्रदर्शनी में लगे कृषि, सहकारिता, आंगनबाड़ी, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग आदि के स्टॉलों का भ्रमण कर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मेले में किसान ऋषिपाल, गुलशन, नरदेव, महेंद्र सिंह, जगराम सैनी, सरला देवी, अंजार आदि को सरसों के उन्नत बीजों की किट दी गई। किसान कय्यूम, जोगा सिंह, बलविंदर कौर, कैलाश चंद्र आदि को कृषि यंत्र अनुदान के प्रमाणपत्र दिए गए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने किसानों को पशुओं में कीटाणु से बचाव के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। एडीओ कृषि श्याम सिंह ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।
...
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई
नजीबाबाद। बाल विकास परियोजना नजीबाबाद की ओर से गरीब कल्याण मेले में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराकर उन्हें पुष्टाहार वितरित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह द्वारा शेखुपुर गढ़ू निवासी विनीता, रेनू, हिमांशी, विजेता और आर्दशनगर निवासी चांदनी, मनीषा, बेवी, रूपा, आदि महिलाओं की गोद भराई कराई गई और उन्हें पुष्टाहार दिया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ रेखा आंबेडकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन, शोभा, सरिता त्यागी, विजयलक्ष्मी, सुनीता, प्रभा, मिथलेश, पुष्पा, मंजू आदि मौजूद रहीं।

नजीबाबाद में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन