फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kishore killed for protesting misdeed

कुकर्म का विरोध करने पर किशोर को मार डाला

Tue, 09 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kishore killed for protesting misdeed
कुकर्म का विरोध करने पर किशोर को मार डाला
विज्ञापन

बिजनौर। कुकर्म का विरोध करने पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या की गई थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेेज दिया। मौका ए वारदात पर मिली चप्पल के आधार पर पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग मिला।
सोमवार को एसपी दिनेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई 13 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को गांव दारानगर गंज का रहने वाला एक किशोर तीन अगस्त को लापता हो गया था। चार अगस्त को गंगा खादर में नग्न हालत में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन करते हुए गांव के ही रहने वाले हत्यारोपी फुरकान उर्फ काला पुत्र सुलतान निवासी दारानगर गंज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोर को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उसकी पेंट उतार दी। जिसके बाद उसने गलत काम करना चाहा लेकिन वह छूटकर भागने लगा और शोर मचा दिया। वहीं घर जाकर यह बात बताने की धमकी दी। गांव में बदनामी के डर से आरोपी ने किशोर का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पहचान ली गई थी चप्पल
किशोर के शव के पास आरोपी की चप्पल पड़ी मिली थी, पुलिस ने चप्पलों को गांव वालों को दिखाया। एक ग्रामीण ने पुलिस को बता दिया कि इन चप्पलों को पहने हुए काला अक्सर देखा गया है। यहीं से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा। आरोपी ने मृतक किशोर के एक दोस्त के संग भी गलत काम करने का प्रयास किया था, लेकिन वह उसके बहलाने फुसलाने में नहीं आया और अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed