फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kisan andolan news farmer leaders are preparing for elections

आंदोलन की जमीन पर पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी, किसान नेताओं ने शुरू किया जनसंपर्क

Mon, 22 Mar 2021 01:13 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 22 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan news farmer leaders are preparing for elections
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चलाए गए आंदोलन की आड़ में किसान संगठनों के नेता जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। किसान नेताओं को उम्मीद है कि कृषि कानूनों के नाम पर किए गए आंदोलन का उन्हें लाभ मिलेगा और वे चुनाव जीत जाएंगे। लगभग सभी किसान संगठनों के नेता चुनाव में उतर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लागू हो गया है। चुनाव का आरक्षण लागू होने से पहले ही राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। चुनाव में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरेंगे, लेकिन इस बार राजनेता अकेले नहीं लड़ेंगे। किसान नेता भी चुनाव में उतर रहे हैं। जिले में भाकियू, भाकियू भानु, भाकियू अंबावता, भाकियू लोकशक्ति, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आदि के पदाधिकारी चुनाव में कूद रहे हैं। कुछ किसान नेताओं ने हाल ही में प्रचार शुरू किया है तो कुछ काफी पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। इनमें से कुछ ही किसान लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, जबकि कुछ किसान नेता अभी चुनाव के मैदान में कूदने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


इन किसान नेताओं को लगता है कि राजनीतिक दलों से किसान नाराज हैं और हाल ही में किसान उनके संपर्क में ज्यादा रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर किसानों के लिए आंदोलन करने का इनाम उन्हें मिल सकता है। उन्हें लग रहा है कि राजनेताओं के बजाय इस बार गांवों की जनता किसान नेताओं को चुन सकती है। किसानों के आंदोलनों में भारी भीड़ जुटती है। राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर भी इन वोटरों पर थी। उन्हें लग रहा था कि ये वोटर चुनाव में उनका साथ देंगे, लेकिन किसान नेता इन राजनीतिक दलों के नेताओं के खेल को बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की उठाएं आवाज : किसान नेता
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत का कहना है कि उनके संगठन का कोई पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह खुद की मर्जी पर निर्भर है, लेकिन किसान नेताओं को किसानों की आवाज ही उठानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed